Ad Code

Responsive Advertisement

गया में नक्सलियों ने 4 लोगों को फांसी पर लटकाया, घर को बम से उड़ा दिया

Naxal Attack in Gaya



नक्सलियों के खिलाफ महाराष्ट्र गढ़चिरौली में बड़ी कार्रवाई के बाद शनिवार शाम को बिहार के गया में चार लोगों की नक्सलियों हत्या कर दी। गया से करीब 70 किलोमीटर दूर डुमरिया प्रखंड के मौनवार गांव में नक्सलियों ने मौत तांडव किया और दो महिलाओं सहित चार लोगों की हत्या कर दी। मारे गए चारों लोग एक ही परिवार के हैं। उन्हें उनके घर के बाहर बने खटाल में फांसी के फंदे पर लटका दिया गया। गांव में दशहत फैलाने के लिए नक्सलियों ने बम भी फेंके हैं।

पुलिस ने वारदात को लेकर बताया है कि, शनिवार रात में नक्सलियों ने चार लोगों की हत्या की है। मामले की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। फिलहाल मामले की जांच जारी है, जिसके बाद ही घटना की पूरी सच्चाई सामने आ पाएगी। बताया जा रहा है कि नक्सलियों ने एक घर को भी बम से उड़ा दिया है, जिसके बाद मोटरसाइकिल में आग लगा दी।

एसएसपी आदित्य कुमार ने बताया है कि, चुनाव में दबिश दिखाने के लिए नक्सलियों ने ऐसी हरकत की है। चार लोगों की हत्या उस ही जगह हुई है, जहां एनकाउंटर में चार नक्सली मारे गए थे। फिलहाल सर्च ऑपरेशन पूरे इलाके में जारी है। मारे गए लोगों की पहचान महेंद्र सिंह, सतेंद्र सिंह, सुनीता सिंह और मनोरमा देवी के नाम से हुई है।

नक्सलियों ने हत्या के बाद एक पर्चा भी लगाया है, जिसमे लिखा गया है कि इंसानियत के हत्यारे, गद्दारों और विश्वासघातियों को सजा-ए-मौत देने के अलावा कोई और विकल्प नहीं है। उनके चार साथियों अमरेश, सीता, शिवपूजन और उदय की हत्या का ये बदला है। आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी। मौके पर लगाया गया पर्चा जन मुक्ति छापाकार सेना, मध्य जोन झारखंड, भाकपा (माओवादी) के नाम से लगाया गया है।

गढ़चिरौली में बड़ी कार्रवाई


छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र सीमा पर गढ़चिरौली इलाके में शनिवार सुबह नक्सलियों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमे 26 नक्सली मारे गए हैं। जबकि तीन जवान घायल हुए हैं। मुठभेड़ में 50 लाख रुपए का इनामी नक्सली मिलिंद तेलतुम्बडे भी मार गिराया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ